कटिहार, फरवरी 6 -- कटिहार, एक संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिया पोस्ट पर तैनात सिपाही रंजीत कुमार को बाइक सवार ने धक्का मार दिया।इससे सिपाही का पैर टूट गया। गंभीर हालत में सिपाही को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से स्थिति गंभीर होने पर उसे चिकित्सक ने रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि घटना की जानकारी सिपाही के परिजन को दे दिया गया। उसे पुलिस व्यवस्था में उसे इलाज के लिए बाहर भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...