गोरखपुर, मार्च 6 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर जीरो प्वाइंट के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं आरोपी चालक गाड़ी लेकर भाग गया। युवक की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के डोहरिया बाजार निवासी सुधीर सिंह के रूप में हुई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दी।साथ ही परिजनों को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी 28 वर्षीय सुधीर सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह शुक्रवार को गीडा आए थे। इसके बाद सुधीर किसी कार्य से सहजनवा के तरफ जाने के लिए निकले। अभी वह पिपरौली चौकी क्षेत्र के कालेसर जीरो प्वाइंट के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही वाहन ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई...