दरभंगा, जनवरी 6 -- दरभंगा। तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही से सोमवार को बहेड़ी थाना क्षेत्र के हरहच्चा में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत से दोनों घरों में मातम छा गया। बाइक सवार की लापरवाही ने परिवार से कमाने वाले इकलौते सदस्य को छीन लिया। वहीं, बाइक चला रहे युवक की मौत से उसके घर में भी कोहराम मच गया। इनकी मौत की सूचना मिलने पर दोनों परिवारों के सदस्य रोते- बिलखते डीएमसीएच पहुंचे। मृतक युवक के पिता अशोक सहनी ने बताया कि श्रवण सोमवार की रात को ही चेन्नई जाने वाला था। वह राजा और अमन का बैंक में खाता खुलवाने के लिए बाइक से सुरहाचट्टी के लिए निकला था। इसी दौरान हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी करीब दो साल की बेटी है। श्रवण की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी बार-बार ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.