संभल, अप्रैल 28 -- घोंसली अनुरुद्ध गांव निवासी अनिल कुमार गुप्ता सोमवार को बाइक से बैरपुर महराजी आढ़त से सहसवान की ओर जा रहे थे। रास्ते में मेरठ-बदायूं हाईवे पर मंदिर के पास वह किसी परिचित से बात करने के लिए सड़क किनारे रुक गए। इसी दौरान सहसवान की तरफ से तेज गति में आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अनिल कुमार को उपचार के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई राकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर मौत का कारण बनने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- कार ने बाइक में मारी टक्कर, आढ़ती की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.