उन्नाव, दिसम्बर 18 -- बांगरमऊ। थाना के संडीला मार्ग आरएस चौराहे के निकट सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। राहगीरों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर गोटपाली निवासी कृष्ण प्रकाश 68 पुत्र रामप्रकाश आरएस चौराहे पर घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे अनुभव वर्मा 17 वर्ष निवासी मुरादपुर रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर अपने साथी प्रांजुल व अंकित ने कृष्ण कुमार को टक्कर मार दी। इससे वृद्ध घायल हो गया। राहगीरों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.