गाज़ियाबाद, मार्च 3 -- ट्रांस हिंडन। दिल्ली की झिलमिल कॉलोनी में रहने वाले हरिओम सोनी ने बताया कि दो मार्च को वह बाइक से कौशांबी की तरफ जा रहे थे। रामप्रस्था गेट में प्रवेश करते ही पीछे से आए स्कूटी सवार दो युवकों ने उनकी बाइक के सामने लगा दी और उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने कहा कि उनकी स्कूटी में नुकसान कर दिया है। आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज की और उनकी जेब में रखी नकदी निकालकर फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित ने लिंक रोड थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...