मुरादाबाद, मई 14 -- दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के मामले में तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बिलारी थाना क्षेत्र के गांव इमरतपुर स्योड़ारा के रहने वाले नेकपाल ने मुकदमा दर्ज कराया कि 28 अप्रैल को उसके भाई संजीव अपने दोस्त प्रेमपाल के साथ स्योड़ारा गांव से अपने गांव को जा रहे थे। स्योड़ारा रोड पर शिकारपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक जिसको शिकारपुर गांव का अर्जुन पुत्र छोटे चल रहा था। उसने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे संजीव के गंभीर चोटें आई। घटना के बाद आरोपी अर्जुन मौके से फरार हो गया। उसने अपने भाई को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। काफी दिन इलाज के बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...