लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- लखीमपुर। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के दाऊदपुर पेट्रोल पंप के पास सोमवार को भीरा-लखीमपुर राज्यमार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। प्राइवेट बस व बाइक की आमने-सामने टक्कर में 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया। नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान 13 वर्षीय विशाल गुप्ता पुत्र दीपक निवासी जहानपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार विशाल सुबह घर के लिए दूध लेने निकला था, तभी तेज रफ्तार बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर फूलबेहड़ थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने हाईवे पर हंगामा शुरू दिया। राज्यमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने शव व बस को कब्...