मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव निराना के पास दूध के कंटेनर चालक ने बाइक पिता और पुत्र को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया। दोनों हरिद्वार से गंगाजल लेकर बड़ौत जा रहे थे। रविन्द्र कुमार अपने 16 वर्षीय पुत्र वेदांश निवासी गांव मलकपुर थाना बड़ौत जनपद बागपत के साथ बाइक से हरिद्वार कांवड़ लेने गए थे। सोमवार की रात हरिद्वार से गंगाजल लेकर मंगलौर से चौधरी चरण सिंह कावड़ पटरी मार्ग से आ रहे थे। दोनों सिखेड़ा की गंग नहर पुल से मुजफ्फरनगर की ओर आ रहे थे। यह भी पढ़ें- डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दम्पत्ति घायल, किशोरी की मौत दो बजे के लगभग जैसे ही दोनों बाइक सवार पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के गांव निराना के पास पहुंचे तो सामने से तेज ...