समस्तीपुर, जनवरी 20 -- रोसड़ा । मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के ढरहा चौक के समीप बाइक सवार उच्चकों ने एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये झपट लिए। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बना रहा। पीड़ित जाखड़ गुठौली निवासी हरीश चंद्र ईशर ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर शहर के सिनेमा चौक स्थित एसबीआई मुख्य शाखा में दो लाख रुपये जमा करने पहुंचे थे। बैंक कर्मियों ने खाते में पैन कार्ड अपडेट नहीं होने का हवाला देकर रुपये जमा करने से इनकार कर दिया। काफी अनुरोध के बाद 50 हजार रुपये जमा कर लिए गए और शेष डेढ़ लाख रुपये उन्हें वापस कर दिए गए। पीड़ित ने बताया कि वह डेढ़ लाख रुपये एक झोले में रखकर बाइक के हैंडल में लटकाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ढरहा चौक के पास पवड़ा मोड़ के निकट एक बाइक पर सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, एक युवक...