बाइक सवार आईटीआई छात्र को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत
इटावा औरैया, सितम्बर 14 -- जसवंतनगर। इटावा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को मलाजनी के पास स्थित एक ढ़ाबा के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार आईटीआई छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र मुकेश शाक्य निवासी खुशहालपुर भिडोरा थाना करहल जिला मैनपुरी के रूप में हुई। प्रदीप इटावा स्थित आईटीआई कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद फीस जमा करके बाइक से घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- बाइक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में आईटीआई छात्र की मौत शहर से उसने अपनी बहनों और परिजनों के लिए मिठाई का डिब्बा भी लेकर जा रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.