बाइक सवार अपराधियों ने महिला के कान से सोने का टॉप नोचा
औरंगाबाद, जून 13 -- । औरंगाबाद शहर में शनिवार की सुबह टहलने निकली एक महिला के दोनों कान से सोने के टॉप अज्ञात अपराधियों ने नोच लिए। बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए एक आवेदन नगर थाना में दिया गया है। नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर मुहल्ला निवासी प्रविंदु कुमार ने बताया है कि उनकी मां शनिवार की सुबह टहलने के लिए निकली हुई थीं। सिन्हा सोशल क्लब के समीप बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और उनकी मां के कान से सोने का टॉप नोचने लगे। उन्होंने इसका विरोध भी किया लेकिन तब तक दोनों अपराधी सोने का टॉप नोच कर वहां से भाग निकले। इसके कारण उक्त महिला के दोनों कान फट गए और वह बुरी तरह घायल हो गए। उनके द्वारा शोर मचाने पर आस-पास के लोग जमा हुए। मामले की सूचना नगर थाना पुलिस को भी दी गई। घायल महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.