बाइक सवार अधेड़ को जेसीबी ने कुचला, मौत
कौशाम्बी, जून 18 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के बकोढ़ा मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह बाइक सवार को जेसीबी ने कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही अधेड़ की मौत हो गई। जेसीबी छोड़कर चालक वहां से फौरन गायब हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जेसीबी चालक की तलाश शुरू कर दी है। सरायअकिल के कनैली निवासी सुमन विश्वकर्मा (55) करीब 15 साल से परिवार समेत सरायअकिल कस्बे में रह रहा था। गुरुवार को सुमन अपनी बाइक से किसी काम से कनैली गया था। कनैली से वह वापस आ रहा था। लगभग आठ बजे जैसे ही वह बकोढ़ा मोड़ के समीप पहुंचा, एक जेसीबी ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुमन विश्वकर्मा को गंभीर चोट आई। सिर पर चोट लगने की वजह से अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई है। बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने इसकी जानकारी सरायअकिल थाना पुलिस को दी। मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.