प्रयागराज, मई 31 -- सिविल लाइंस से कमरे पर लौट रहे हाईकोर्ट के 32 वर्षीय अधिवक्ता धर्मेंद्र यादव की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उन्हें कर्नलगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार सफारी कार ने पहले टक्कर मारी, फिर कुचलते हुए आगे बढ़ गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मूलरूप से वाराणसी के धरसौना, चोलापुर निवासी बिरजू यादव के बेटे धर्मेंद्र यादव पिछले पांच साल से अल्लापुर में रहकर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे। बीती पांच मई को ही उनकी शादी हुई थी। घर में अभी शादी की खुशियों का माहौल था और नई नवेली दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा था कि हादसे से परिवार में मातम छा गया। चार भाई और दो बहनों में धर्मेंद्र तीसरे नंबर के थे। धर्मेंद्र शनिवार रात करीब 10 बजे सिविल लाइंस हनुमान मंदिर चौराहे से बाइक से अल्लापुर स्थित अ...