मेरठ, मई 16 -- गांव दूधली खादर निवासी गुरुबख्श सिंह ने बताया कि उसका बेटा हरनाम सिंह शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे हस्तिनापुर से घर लौट रहा था। आरोप है कि जैसे ही हरनाम कुंडा मोड़ के पास पहुंचा तो वहां काले रंग की अपाची बाइक पर खड़े दो युवकों ने उसे रोकने का प्रयास किया। दोनों युवकों के हाथों में हॉकी थी और उन्होंने लूट की नीयत से उस पर हमला कर दिया। हमले में हरनाम सिंह की दाहिने हाथ पर कई वार किए गए, जिससे उसे गंभीर चोट आई। बताया गया कि डर के बावजूद किशोर ने बाइक नहीं रोकी और वहां से किसी तरह जान बचाकर निकल गया। आरोप है कि हमलावरों ने काफी दूर तक उसका पीछा भी किया। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...