बाइक सवारों पर फायरिंग, चालक के गर्दन में लगी गोली
हमीरपुर, मई 22 -- हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र के भैंसाय-बंडवा मार्ग पर गुरुवार की देर रात बाइक सवार तीन युवकों के ऊपर अज्ञात व्यक्ति ने पहले लाठी से हमला किया और जैसे ही बाइक सवार रुके, वैसे ही उसने फायरिंग कर दी। गोली एक युवक की गर्दन में दाहिनी तरफ लगी है, जिसे देर रात प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि भैंसाय गांव निवासी 27 वर्षीय सत्येंद्र राजपूत गुरुवार की रात अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से गांव जा रहा था। तभी गांव से पहले रास्ते में मिले अज्ञात व्यक्ति ने चलती बाइक में सवार युवकों पर लाठी से प्रहार कर दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। किसी तरह बाइक रोककर जब तीनों युवक अज्ञात व्यक्ति की तरफ बढ़े तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे गोली सत्येंद्र राजपूत के गर्दन में दाहिनी तरफ लगी है। गोली लगने से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.