सहारनपुर, मई 28 -- बड़गाव। गांव नन्हेड़ा खुर्द में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गांव के बाहरी छोर पर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस घटना को बुलेट से पटाखे छोडना बता रही है। गांव नन्हेड़ा खुर्द में मंगलवार रात करीब दो बजे गांव के एक छोर पर अचानक गोलियों की तडतडाहट सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए। कई राउंड की हवाई फायरिंग होते देख ग्रामीण हैरान रह गए। ग्रामीणों ने घटना की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- बुलेट से 'पटाखे' छोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा ग्रामीण के मुताबिक बदमाश हवाई फायरिंग के साथ गाली-गलौज भी करते सुनाई दिए। मंगलवार तडके पड़ौसी गांव नन्हेड़ा कला में भ...