बाइक सवारों ने शिक्षक की पत्नी को लूटा
कन्नौज, जुलाई 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कैरदा रोड पर तहसील मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने अपनी बेटी के साथ जा रही शिक्षक की पत्नी का पर्स लूट लिया और रफूचक्कर हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बाइक सवार बदमाशों की धड़पकड़़ के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। नगर के मोहल्ला त्रिपाठीनगर निवासी शिक्षक प्रबलप्रताप की पत्नी रीना अपनी बेटी के साथ कैरदा रोड पर निर्माणाधीन अपने मकान को देखने जा रही थी। जब वह कैरदा रोड पर तहसील मोड़ के पास पहुंची, तभी बाइक से आए दो बदमाशों ने उनके हाथ से झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया और तेजी से रफूचक्कर हो गए। पीडि़ता रीना ने बताया कि पर्स में तीन हजार रूपये की नगदी और मोबाइल था। घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस अब आस-पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.