बरेली, मई 3 -- कैंट के सदर बाजार इलाके में रविवार दोपहर बाइक सवारों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इसका विरोध करने पर युवक को धमकी दी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक तिराहे से बाइकों का काफिला निकल रहा है। उसपर सवार युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते चह रह हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि एक स्थानीय युवक ने युवकों को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने से मना किया तो आरोपियों ने उसे धमकी दी। कैंट थाना पुलिस ने मामले में सदर बाजार निवासी युवक की ओर से दो नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगाई गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.