आगरा, जून 1 -- ताजगंज क्षेत्र में परिजनों के साथ अपनी बहन के घर जा रही युवती को देख बाइक सवारों ने छेड़छाड़ और अभद्रता की। इतना ही नहीं उसे पकड़कर जबरन बाइक पर बिठाने की कोशिश की। युवती ने जैसे-तैसे खुद को बचाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 10-15 बाइक सवार अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि घटना 31 मई की है। वह रात को अपनी बहन और फूफी के साथ अपनी दूसरी बहन के घर जा रही थी। आरोप है कि रनीबाग कॉलोनी के अंदर छह-सात बाइकों पर सवार करीब 10 से 15 युवक वहां पहुंच गए। यह भी पढ़ें- बाइक सवारों ने युवती से की छेड़छाड़ सभी के साथ बदसलूकी करने लगे। पीड़िता के अनुसार युवकों ने गाली गलौज की। वह डर गई। आरोपितों ने पीड़िता का हाथ पकड़कर जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने फैजान, जीशान को नामजद कर अन्य के...