नोएडा, अप्रैल 21 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जगत फार्म बाजार के समीप बाइक सवार बदमाश एक युवक से उसका मोबाइल छीनकर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित शारिक खुर्शीद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह छह अप्रैल की रात जगत फार्म बाजार के समीप मोबाइल फोन पर बात करते हुए घूम रहा था। इस बीच बाइक सवार बदमाश उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। लुटेरों का पता लगाकर मोबाइल बरामद किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.