लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ। चौक थानाक्षेत्र में बाइक सवार चोर व्यापारी का बैग पार कर ले गए। बैग में एक लाख से अधिक रुपये थे। पीड़ित ने सोमवार देर शाम चौक थाने में केस दर्ज करायाRs.। अमीनाबाद गुइन तालाब निवासी मोहम्मद फरहान ने बताया कि 6 मार्च को वह बैग में एक लाख से अधिक रुपये रखकर हुसैनाबाद में रिश्तेदार को देने जा रहे थे। इमाबाड़ा के पास वह स्कूटी खड़ी कर लघुशंका करने लगे। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक आए और मौका देखकर आरोपी स्कूटी पर रखा बैग उठाकर भाग निकले। पीड़ित ने आरोपितों का पीछा भी किया, लेकिन वह लाजपत नगर की गलियों में घुसकर भाग निकले। चौक पुलिस ने बताया कि घटनाथल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.