हमीरपुर, जनवरी 10 -- बिवांर, संवाददाता। बांधुर खुर्द गांव की नहर पुलिया के पास दो बाइकों में सवार चार युवकों ने डंपर चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस की मदद से घायल डंपर चालक को बेहोशी हालत में छानी सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल चालक की पत्नी ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध तहरीर दी है। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के केवड़िया गांव की सुमन ने शनिवार की दोपहर थाना में तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति अरविंद कुमार डंपर चालक हैं। शुक्रवार की रात नौ बजे थाना जलालपुर के भेड़ीघाट से मौरंग लोड करके हमीरपुर जा रहा था। तभी बांधुर खुर्द गांव के आगे नहर पुलिया पर डंपर के पिछले पहिया से आवाज आने लगी। इस पर पति ने डंपर को नहर पुलिया के पास खड़ा किया और पहिया चेक करने लगे। उसी दौरान दो बाइकों में सवार चार युवक आ धमके, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.