हाथरस, जनवरी 30 -- सिकंदराराऊ।संवाददाता नगर के जीटी रोड पर सब्जी मंडी के समीप गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे उस समय हडकंप मच गया जब पुलिस और बाइक सवार तीन युवकों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। पेटोलिंग पर निकले उपनिरीक्षक और अन्य कांस्टेबलों ने संदिग्ध स्थिति में जा रहे तीनों युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस का संकेत मिलते ही युवक बाइक मोड़कर तेज रफ्तार से भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हए उनका पीछा किया। और कुछ दूरी पर पहुंचते ही एक युवक बाइक से उतर गया और पुलिस से नोक-झोंक करने लगा। उसने उपनिरीक्षक के साथ हो रही युवक की नौकझौंक को लेकर जीटी रोड पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को काबू में किया। उसके दो अन्य साथियों को भी घेराबंदी करके पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर ज...