लखनऊ, अप्रैल 24 -- मोहनलालगंज। कस्बे में फल का ठेला लगाने वाले दुकानदार पर बाइक सवारों ने ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। पीड़ित ने पड़ोसी पर हमला कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। नगर पंचायत मोहनलालगंज के बख्खा खेड़ा निवासी मोहम्मद आजम (50) बुधवार की शाम कस्बे से फल का ठेला लेकर घर जा रहा था। अतरौली मोड़ के पास बाइक से आये युवक ने गाली गलौज करते हुए ईंट से हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि रंजिशन पड़ोसी रविन्द्र श्रीवास्तव व उनके परिवार ने हमला करवाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.