उरई, दिसम्बर 2 -- कदौरा। कदौरा थाना क्षेत्र की बागी मजार के पास शादी समारोह में जा रहे दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जोल्हूपुर-हमीरपुर हाईवे पर बागी मजार के पास कठपुरवा के 55 वर्षीय लखन साहू व 47 वर्षीय महेश्वरिदीन सरसई हमीरपुर शादी में जा रहे थे। जैसे ही बागी मजार के पास पहुंचे तो बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैम...