संभल, अप्रैल 23 -- गुन्नौर थाना क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बुधवार को नरौरा बैराज के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे पानी पी रहे दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपति व मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। जनपद शाहजहांपुर के कलान निवासी प्रदीप राघव बुधवार शाम पत्नी राधिका राघव व बेटा सोनू के साथ बाइक से नोएडा जा रहे थे। तभी उन्हें प्यास लगी और नरौरा बैराज के पास काली मंदिर पर बाइक रोककर नल पर पानी पी रहे थे। तभी गुन्नौर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- खड़े खराब ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, मां-बेटे गंभीर घायल टक्कर लगने से दंपति व मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने डायल 108 एम्बुलेंस क...