भदोही, दिसम्बर 23 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भदोही-औराई मार्ग स्थित उचेठा गांव के पास मंगलवार को बाइक सवार दो लोगों को ट्रक चालक ने रौंद दिया। जिससे घटना स्थल पर 58 वर्षीय राजेश दुबे की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा व्यक्ति घायल। सूचना पर पुलिस ने वाहन और शव को कब्जे में लिया। उधर, मौका पाकर आरोपित चालक फरार हो गया। ज्ञानपुर कोतवाली असनांव पुलिस चौकी क्षेत्र के मल्लूपुर गांव निवासी राजेश दुबे के परिवार की महिला को प्रसव पीड़ा होने पर भदोही शहर के चौरी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को वह अस्पताल में भर्ती स्वजनों को भोजन देने के लिए चचेरे भाई राज कुमार दुबे के साथ बाइक से निकले थे। भोजन देकर अस्पताल से वापस आते समय उचेठा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक चालक ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। जिससे द...