प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर से लालगंज की ओर जा रही बोलेरो रविवार रात मोहनगंज बाजार में बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारने के बाद हाईवे किनारे स्थित पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक के साथ पैदल जा रहे दो अन्य भी घायल हो गए। घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां से गंभीर रूप से घायल दो को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। बोलेरो रात करीब 10 बजे देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहनगंज बाजार पहुंची तो अचानक असंतुलित हो गई। सामने से आए बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारते हुए एक पोल से टकरा गई। इससे पोल टेढ़ा हो गया लेकिन बोलेरो उसमें फंसकर रुक गई। हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय धीरेंद्र गुप्ता उर्फ मन्नेदीन, भंगवा डंडवा नगर कोतवाली के 18 वर्षीय आयुष जायसवाल, 17 वर्षीय लवकुश वर्मा...