लखनऊ, अप्रैल 1 -- रहीमाबाद, संवाददाता। रहीमाबाद से अपने घर कटौली जा रहे बाइक सवार दो युवकों को बुधवार अचानक कुत्ते ने दौड़ा लिया। कुत्ते से बचने के चक्कर में बाइक सवार घबरा गये। बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। महीनेभर में कुत्तों के हमले की 11 घटनाएं हैं। खूंखार हो चुके कुत्ते एक मासूम बच्ची की जान भी ले चुके हैं।मंगलवार शाम कटौली गांव निवासी पूर्व प्रधान लुकमान अली का बेटा मोहम्मद इब्राहिम और उसका दोस्त अयाज बाइक से रहीमाबाद से वापस घर जा रहे थे। हरदोई-लखनऊ हाइवे पर भतोइया गांव के निकट अचानक कुत्ते ने दौड़ लिया। बाइक पर झपटा तो कुत्ते के काटने से बचने के चक्कर में बाइक चला रहा अयाज घबरा गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। आस- पास के दुकानदारों ने कुत्ते को खदेड़ा। दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए सीएच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.