मैनपुरी, फरवरी 25 -- नगर के आगरा रोड स्थित जय मां इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को पांचवें दिन कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार के देखरेख में स्वयंसेवी छात्रों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का पाठ पढ़ाया गया। सड़क पर बिना हेलमेट निकलने वाले राहगीरों को हेलमेट वितरित किए गए। बुधवार को महाविद्यालय की ओर से पहले स्वयंसेवी छात्रों को जागरूक किया गया। इसके उपरांत प्राचार्य डा. जितेंद्र कुमार सक्सेना हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। छात्रों की रैली ने महाविद्यालय के बाहर सड़क से निकल रहे राहगीरों को जागरूक किया। राहगीरों को यातायात का पाठ पढ़ाया गया। छात्राओं ने विभिन्न स्लोगन के माध्यम से जन जागरूकता फैलाई और सभी ने शपथ लेकर स्वयं को दृढ़ संकल्पित भी किया। इस दौरान महाविद्यालय की सचिव डा. सोनी ग...