बाइक समेत शारदा नहर में गिरे किसान की डूबकर मौत
हरदोई, मई 19 -- हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र में एक किसान की बाइक अनियंत्रित होकर शारदा नहर में गिर गई। इससे उसकी डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेहड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय वेदपाल खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, वे रविवार शाम किसी काम से मुरवा बाजार गए थे। घर लौटते समय गांव के सामने निकली शारदा नहर के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने हादसा देखकर शोर मचाया। उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मदद से वेदपाल को नहर से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावां ले जाया गया। यह भी पढ़ें- खेत में पानी लगाने गए किसान की नाले में डूबकर मौत वहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.