बाइक समेत पुल से नदी में गिरने से बाइक सवार की मौत
गया, मई 10 -- आंती थाना क्षेत्र के बरई गांव के पास शनिवार की रात नेरा नदी पर बने पुल से बाइक समेत गिरने से किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, संटू (17) बरई गांव के स्व.कपलेश्वर यादव का पुत्र था। स्थानीय लोगों के मुताबिक संटू बाइक से गुरारू बाजार गया था। घर लौटने के दरम्यान गांव के ठीक पहले नेरा नदी पर बने पुल से वह बाइक समेत नदी में गिर गया। पुल के नीचे गड्ढे में गिरने से उसे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। काफी देर बाद उस रास्ते से गुजर रहे गांव के किसी व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी। शोर के बाद गांव के ग्रामीण जुटे और उसे बाहर निकाला। पूर्व मुखिया सुरेन्द्र यादव ने बताया कि परिजनों ने इलाज के लिए पहले उसे गुरारू लेकर गए। गंभीर स्थिति रहने के कारण उसे एनएमसीएच रेफर कर दिया गया। गया ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.