गिरडीह, दिसम्बर 31 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत पचंबा-चितरडीह मुख्य सड़क पर सोमवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखड के भंडारों गांव निवासी प्रवीण कुमार वर्मा एवं अमित कुमार वर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक किसी निजी कार्य से गिरिडीह गए हुए थे। देर शाम वापस लौटने के दौरान कारोडीह के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना जमुआ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजवाया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने जब्त कर जमुआ थाना ले आ...