लातेहार, अप्रैल 13 -- बालूमाथ। थाना क्षेत्र के कोमर मोड़ के पास सोमवार को बाइक दुर्घटना में एक वनरक्षी घायल हो गया। घायल की पहचान रवि कुमार दास के रूप में हुआ है। जानकारी के अनुसार वनरक्षी हेरहंज से ड्यूटी कर वापस बालूमाथ वन कार्यालय लौट रहा था, इसी दौरान कोमर मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई । घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के मदद से उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर चिकित्सक चंदन कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...