रांची, मार्च 10 -- हटिया, प्रतिनिधि। रांची के एक बाइक शोरूम में कार्यरत कर्मी आशीष रंजन ने सोमवार को जहर खा लिया, जिससे इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक आशीष रंजन धुर्वा डीटी क्वार्टर संख्या-76 में परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि आशीष सोमवार की शाम अपने दफ्तर से शाम साढ़े छह बजे घर लौटा। बिना कुछ खाना खाये अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। देर शाम को जब परिजन उन्हें उठाने के लिए कमरे में गए तो देखा कि आशीष हिल-डोल नहीं रहा। इसके बाद आनन-फानन में परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान आशीष की मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.