श्रावस्ती, मार्च 7 -- इकौना, संवाददाता। नेशनल हाईवे 730 मार्ग पर साइकिल व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इकौना थाना क्षेत्र के सोनरई गांव निवासी वृद्ध सूर्य प्रकाश (68) पुत्र जगतराम शुक्रवार किसी जरूरी काम से साइकिल से परासौरा माफी गांव गए थे। जहां से वह देर शाम को वापस लौट रहे थे। इस दौरान नवीन माडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र के कटरा बाजार निवासी अंकुर सिंह (18) पुत्र अजय कुमार व गिलौला के तिलकपुर गांव निवासी मोहित (21) पुत्र शिव प्रसाद बाइक से गिलौला की ओर जा रहे थे। नेशनल हाइवे 730 पर परसौरा माफी गांव के पास दोनों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में वृद्ध समेत तीनों घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.