बाइक व साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार 62 वर्षीय वृद्ध की मौत
अररिया, मई 27 -- पटेगना। एक संवाददाता सिकटी एबीएम पथ पर अररिया सदर प्रखंड के बीड़ी चौक के समीप मंगलवार की शाम बाइक व साइकिल के आमने सामने टक्कर में साइकिल सवार एक 62 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक वृद्ध की पहचान ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के तरौना भोजपुर पंचायत के वार्ड संख्या 2 अंतर्गत बीड़ी नवटोली निवासी बोकाई मंडल के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल संदीप शर्मा तरौना भोजपुर पंचायत वार्ड संख्या 15 स्थित आमगाछी शर्मा टोला का रहने वाला है। इधर सूचना पर पहुंची ताराबाड़ी थाना पुलिस ने वृद्ध बोकाई मंडल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। यह भी पढ़ें- अररिया : बाइक व साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार 62 वर्षीय वृद्ध की मौत मृतक के परिजनों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.