मधुबनी, जनवरी 29 -- लखनौर,निज प्रतिनिधि।आर एस थाना के हरभंगा गांव से बाइक व मोबाइल लेकर एक बदमाश फरार हो गया। दीप के श्रवण कुमार साह ने मंगलवार को थाने में केस दर्ज करवाकर आरोपित किया है कि नये बाइक से घर से झंझारपुर जाते समय रास्ते में एक अज्ञात लड़का ने रोक कर कहा कि उसे भी लेते चलें और लखनौर में उतार दीजिएगा। उसे लखनौर स्थित गैरेज से बाइक लेना है। लखनौर में गैरेज बन्द था। बदमाश ने कहा कि उसे हरभंगा छोड़ दिया जाए। हरभंगा राइस मिल के पास श्रवण पेशाब करने के लिए रुके तो उससे बदमाश ने मोबाइल भी मांग लिया।वह पेशाब करने लगा।इसी बीच बदमाश मौके का लाभ उठा कर मोबाइल के साथ बाइक लेकर फरार हो गया।चाभी बाइक में ही था। घटना 24 जनवरी की बताई जा रही है। थानाध्यक्ष माया कुमारी ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई प्रारंभ कर दिया गया है।

ह...