मुजफ्फर नगर, मई 14 -- मुजफ्फरनगर छपार पुलिस ने बाइक व नगदी लूट करने वाले तीन दोस्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जिनमे एक बाल अपचारी भी शामिल है। आरोपियों ने बाइक बेचने आए युवक को बंधक बनाकर मारपीट करते हुए बाइक, नगदी व मोबाइल लूट लिया था। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटी बाइक व तमंचा बरामद किया है।पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि विकास कुमार निवासी अगरौला दौलतनगर थाना ट्रोनिका सिटी, गाजियाबाद ने छपार थाने पर बाइक व नगदी लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- चोरी की दस बाइकों के साथ तीन लुटेरे गिरफ्तार पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी ए-चैट एप के माध्यम से बाइक बेचने की बात हुई थी। बाइक खरीदने वाले तीन दोस्तों ने उसे 8 मई को हाईव...