बोकारो, अप्रैल 19 -- बेरमो। शनिवार देर शाम गोमिया-फुसरो मुख्य मार्ग पर कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के समीप बाइक सवार सीसीएलकर्मी व ठेला में टक्कर हो गई। ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक सवार घायल की पहचान लगभग 42 वर्षीय भरत सिंह के रूप में की गई, जो कथारा मोड़ से गायत्री कॉलोनी की ओर जा रहा था। स्थानीय व्यक्तियों घायल को सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल और कथारा पुलिस पहुंची। बताया जाता है कि घालय कथारा प्रक्षेत्र की जारंगडीह परियोजना में कार्यरत हैं और कथारा स्टाफ कॉलोनी में रहते हैं। यह भी पढ़ें- डुमरी में बाइक की टक्कर से 40 वर्षीय ग्रामीण की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.