नवादा, फरवरी 24 -- नवादा/मेसकौर, हिप्र/निप्र। नवादा में बाइक व ट्रक की भिड़न्त में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि घटना में बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार की सुबह करीब 08 बजे हिसुआ व मेसकौर थाने की सीमा पर मंझवे-नरहट स्टेट हाईवे-103 पर बेलवान मोड़ के समीप की बतायी जाती है। घटना के बाद ट्रक का चालक व सह चालक भाग निकला। आक्रोशित भीड़ ने मौके पर ट्रक को फूंक दिया और घटनास्थल पर सड़क जाम कर दिया। मृतक की पहचान स्व. रविशंकर सिंह के 20 वर्षीय बेटे धीरज कुमार के रूप में की गयी है। वहीं घायल की पहचान बिरेन्द्र सिंह के बेटे विजय सिंह के रूप में की गयी है। दोनों नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के भैरो बिगहा गांव के रहने वाले बताये जाते हैं। दोनों आपस में दोस्त थे। घटना की सूचना पर डायल 112 की ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.