बाइक व टोटो में टक्कर , चार घायल
साहिबगंज, मई 28 -- राजमहल, प्रतिनिधि। उधवा -राजमहल मुख्य मार्ग पर मटियाल के पास गुरुवार की देर शाम बाइक व टोटो में आमने-सामने की टक्कर में दुर्घटना हो गई। टोटो पलटने से उस पर बैठे चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी यात्री राधानगर थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव का है। बकरीद पर राजमहल घूमने आया था। वापसी के क्रम में घटना हुई। हादसे में अब्दुल शेख के पुत्र अल्फाज (7) बहन सूमा खातून,तुहीना खारुन(16) और उसकी बहन निसफा (5) गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लगाया गया। डॉक्टर कुमार सौरभ ने प्राथमिक इलाज के बाद अल्फाज व सूमा खातून को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.