बहराइच, अगस्त 19 -- बहराइच, संवाददाता। ससुरालीजनों ने बाइक व एसी दहेज में नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से भगा दिया। दिसम्बर 2025 में उसकी शादी हुई थी। पीड़िता मायके में रह रही थी। उसने दरगाह थाने में पति सहित तीन पर केस दर्ज कराया है। दरगाह थाने के गुल्लावीर कांशी राम आवासीय कालोनी निवासी राजेश कुमार अग्रवाल की बेटी कुमुद की शादी इसी थाने के मंसूरगंज निवासी अंकित भटवाल पुत्र प्रदीप भटवाल के साथ हुई थी। काफी दान दहेज के बावजूद ससुराल वालों को दहेज कम लगा। वह बाइक व एसी की मांग कर मारपीट कर उत्पीड़न करने लगे। वह बीमार हो गई। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकालने का आरोप तो ससुराल वालों ने 24 सितम्बर को उसे मायके भेज दिया । मायके वालों ने इलाज करा उसे समझा ससुराल भेज दिया। 11 दिसम्बर को बाइक व एसी की मांग पूरी न होने पर ससुरालीज...