हमीरपुर, जुलाई 15 -- बिवांर। दहेज में अपाचे बाइक व एक लाख कैश की मांग को लेकर विवाहिता को ससुरालीजनों ने प्रताड़ित किया। जब पिता उसे लेने गया तो पति ने बाइक से धक्का देकर गिरा दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। पीड़िता की मां ने ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जनपद महोबा के डहर्रा गांव की ललिता पत्नी संजय पासवान ने थाना में तहरीर देते बताया कि उसने पुत्री लक्ष्मी की शादी 9 जून 25 को थाना बिवांर के महेरा गांव के भीषम पुत्र राज बहादुर के साथ की थी। तीसरी बार पुत्री के ससुराल जाने पर दहेज के कम मिलने का ताना मारने लगे। मायका से अपाचे बाइक व एक लाख कैश लाने का दबाव बनाने लगे हैं पुत्री के असमर्थता के जताए जाने पर ससुराली जन पति भीषम, ससुर राज बहादुर, सास सत्तो, ननद नीलम, देवर जीतेंद्र आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। पुत्री के फोन से ...