रुडकी, मार्च 18 -- कलियर। कांवड़ पटरी मार्ग में मेहवड़ और कलियर के बीच बाइक व ई-रिक्शा की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार बुधवार को बहादराबाद निवासी मुजम्मिल अपनी बाइक से कांवड़ पटरी मार्ग से घर लौट रहा था। जैसे ही वह मेहवड़ और कलियर के बीच पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...