खगडि़या, मई 24 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि नगर परिषद क्षेत्र के कलेक्ट्रट के समीप रविवार को बाइक व ई-रिक्शा की आमने सामने की टक्कर में तीन महिला सहित चार लोग घायल हो गए। जिसमें एक बाइक सवार भी शामिल हैं। जिसकी पहचान मानसी थाना क्षेत्र के एकनिया गांव निवासी मीना देवी, सुनीता देवी, तेतारा बाद चंद्रपुरा गांव निवासी सीता देवी ई-रिक्शा से अपने-अपने घर की ओर जा रही थी। वहीं सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने पर सवार अज्ञात युवक ने ई-रिक्शा को ठोकर मार दी। जिससे ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गई। जिससे तीन महिला सहीत एक बाइक सवार घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा। यह भी पढ़ें- बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार तीन घायल जहां पर डॉक्टर द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। यह भी पढ़...