बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार तीन घायल
भभुआ, मई 24 -- पेज तीन की खबर बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार तीन घायल बेतरी गांव के पास हुई घटना,सदर अस्पताल में इलाज जारी भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बेतरी गांव के पास बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार को दोपहर की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक घायल भभुआ वार्ड 3 निवासी गप्पू गद्दी के 22 वर्षीय पुत्र रेहान अली ,मुन्ना गद्दी के 25 वर्षीय पुत्र बुचन अली एवं गुलाब गुप्ता के 27 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे घायलों ने बताया कि केवां से एक ही बाइक पर तीनों सवार होकर अपने घर के लिए आ रहे थे। तभी बेंतरी गांव के पास तेज रफ्तार में आ रहा ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर अस्पताल में चिकित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.