पीलीभीत, मार्च 15 -- बीसलपुर। गांव पिपरिया संजरपुर निवासी वेदप्रकाश अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ ई रिक्शा से बीसलपुर आ रहा था। रास्ते में गांव पकड़िया दियोरिया निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र रामपाल की बाइक से ई रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ई रिक्शा पर सवार दंपत्ति व बाइक सवार जितेंद्र कुमार घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...