सीतामढ़ी, अगस्त 8 -- सुप्पी। थाना क्षेत्र के पकड़ीकोठी स्थित बांसवाड़ी में शुक्रवार की दोपहर में बाइक वापस करने के विवाद में एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक की पहचान जमला गांव के वार्ड एक निवासी गणेश राय (35) के रूप में हुई है। बदमाशों ने उसे दो गोली मारी, जो उसके पेट और जांघ में लगी है। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे सीतामढ़ी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही सुप्पी थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर और एसआई अनिल कुमार पांडेय ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल की जांच की। यह भी पढ़ें- Motihari News: चकिया में बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली,गंभीरपुलिस जांच इस दौरान पुलिस को घटनास्थल से दो खोखा मिले हैं। थानाध्यक्ष ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर घटनास्थल की जा...